बावलिया बाबा मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया फागोत्सव
गुढ़ागौड़जी के कलाकारों ने भक्ति व फाग गीतों से बांधा समां
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : क्षेत्र के बुगाला स्थित बावलिया बाबा मंदिर परिसर में रविवार को फागोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी गोपालदास द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई।
फागोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी झालरों और पुष्प सज्जा से आकर्षक रूप दिया गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान गुढ़ागौड़जी से आए कलाकार दिलीप गुर्जर, रघुवीर पेंटर व उनकी पार्टी ने बावलिया बाबा की जीवनी पर आधारित भक्ति गीतों एवं होली के पारंपरिक फाग की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ढोलक, हारमोनियम और चंग की थाप पर गूंजते फाग गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भी झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि फागोत्सव जैसे आयोजनों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और धार्मिक आस्था को मजबूती मिलती है।
समारोह में जनसेवा ट्रस्ट के भंवरसिंह शेखावत, नंदकिशोर स्वामी, पंस सदस्य ओमप्रकाश बुगालिया, पंडित राजेंद्र शास्त्री, पं. रविकांत शास्त्री सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। कलाकारों को बाबा की तस्वीर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कपिल कुमावत, रामप्रसाद कुमावत, सुरेश पारीक, नरेंद्र पारीक, मनीराम, कृष्ण शर्मा, विजयपाल सिंह, दीपेन, सोनू कुमावत, दशरथ सिंह, सुनील जांगिड़ और कल्याण सिंह राइका सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048423


