[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में धड़ल्ले से हो रही अवैध विस्फोटक बिक्री:होली से पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा पर सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में धड़ल्ले से हो रही अवैध विस्फोटक बिक्री:होली से पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा पर सवाल

गुढ़ागौड़जी में धड़ल्ले से हो रही अवैध विस्फोटक बिक्री:होली से पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा पर सवाल

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के मुख्य बाजार में इन दिनों बिना अनुमति विस्फोटक सामग्री और पटाखों की खुलेआम बिक्री हो रही है। होली के त्योहार से पहले यह स्थिति सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पटाखों की यह अवैध बिक्री बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य बस स्टैंड और संकरी गलियों में अस्थायी रेहड़ियों और दुकानों पर धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह सब बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है, जबकि प्रशासन द्वारा पूर्व में इस संबंध में आदेश जारी किए जा चुके हैं।

स्थानीय निवासी प्रवीण चौधरी ने बताया कि होली जैसे बड़े त्यौहार पर बाजार में भारी भीड़ रहती है। ऐसे में बिना सुरक्षा इंतजामों के विस्फोटक सामग्री की बिक्री किसी गंभीर खतरे को न्योता दे सकती है।

कस्बेवासियों का कहना है कि प्रशासनिक आदेशों के बावजूद न तो तहसील प्रशासन और न ही पुलिस विभाग इस मामले में प्रभावी कदम उठा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि त्यौहार के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles