पाटन में डाबला पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई:बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ड्राइवर हुआ फरार
पाटन में डाबला पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई:बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ड्राइवर हुआ फरार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
पाटन : पाटन क्षेत्र की डाबला पुलिस ने शनिवार को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागा ड्राइवर
डाबला थानाधिकारी विजयपाल यादव ने बताया- यह कार्रवाई रात्रि गश्त के दौरान की गई। स्यालोदड़ा हरियाणा बॉर्डर के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पत्थर भरकर आ रहा था। पुलिस जीप को देखकर ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली को भगाने लगा और बाद में धर्म कांटे के पास उसे छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने फरार ड्राइवर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। आगामी कार्रवाई के लिए इसे वन विभाग को सौंप दिया गया है। वन विभाग ने इस मामले में वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2210647


