हेड कॉन्स्टेबल को 13 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा:2 लाख पहले ले चुका, जयपुर ACB टीम ने सीकर में होटल से गिरफ्तार किया
हेड कॉन्स्टेबल को 13 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा:2 लाख पहले ले चुका, जयपुर ACB टीम ने सीकर में होटल से गिरफ्तार किया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर की टीम ने शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कल्याण सर्किल पर अशोका होटल में ED के हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। हेड कॉन्स्टेबल से पूछताछ जारी है। उत्तम पांडे ने पीड़ित से 15 लाख की डिमांड की थी। 2 लाख रुपए वह पहले ही ले चुका था और अब 13 लाख रुपए लेने के लिए सीकर आया था।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित एक CA है। उसे आरोपी हेड कॉन्स्टेबल लगातार धमकियां दे रहा था कि आरोपी बना दूंगा, पैसा दो। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल उसे कहता कि वह ईडी में बड़ा अधिकारी है। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पीड़ित पर लगातार दबाव बना रहा था। इस पर पीड़ित ने दो लाख तो पहले ही दे दिए। इसके बाद पीड़ित ने जयपुर एसीबी में शिकायत की। हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ने के लिए एसीबी ने पूरा जाल बिछाया।
शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने पीड़ित को 11 लख रुपए के डमी नोट दिए। आज जो 13 लख रुपए पीड़ित देने के लिए आया, उसमें से 11 लाख डमी नोट से। बाकी 2 लाख असली थे। हेड कॉन्स्टेबल ने होटल के बाहर रिश्वत ली। रिश्वत लेकर वह जैसे ही अंदर जाने लगा तो एसीबी ने उसे दबोच लिया।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2210472


