संत रामपाल महाराज की प्रेरणा से 8 जोड़े बिना दहेज के विवाह बंधन में बंधे
संत गरीबदास महाराज के 300वें बोध दिवस के मौके पर 100 यूनिट रक्तदान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
चूरू : जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज की प्रेरणा से सतलोक आश्रम भिवानी में आज संत गरीबदास महाराज के 300वें बोध दिवस के मौके पर चूरू के प्रदीप बुडानिया सुरतपुरा और पूनम कड़वासरा ढाणी पन्ने सिंह सहित 8 जोड़े बिना दहेज के विवाह बंधन में बंधे। साथ ही सतलोक आश्रम में 100 यूनिट रक्तदान किया गया। आश्रम में संत गरीबदास महाराज की अमरवाणी का अखंड पाठ जारी है। गांव सोमासी निवासी कमल कुमार सुंडा और रामू राम कड़वासरा बालरासर ने बताया कि आध्यात्मिक गुरु संत रामपाल महाराज द्वारा समाज और देश हित को सर्वोपरि मानकर कार्य किया जा रहा है। उनकी प्रेरणा से बिना दहेज के विवाह हो रहे हैं। लोग रक्तदान और देहदान जैसे नेक काम कर रहे हैं। मृत्युभोज बंद हो रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण हो रहा है। सबसे बड़ी बात है कि संत रामपाल महाराज की प्रेरणा से लोगों को नशे से मुक्ति मिल रही है।
इस मौके पर बलवंत सिंह राठौड़ रायपुरिया, बनवारी लाल प्रजापत चूरू, सुरजीत नायक बास ढाकान, नरेन्द्र सोनी चूरू, रामचन्द्र पोद्दार चूरू, प्रहलाद सिंह राठौड़ सिरसला, राजपाल कस्वाँ ढाढर, दलीप सिंह राठौड़ चलकोई, विनोद कुमार मेघवाल बुंटिया, सुभाष सैनी चूरू, हरलाल कांटीवाल, सांवरमल सहारण सरदारशहर, राजेन्द्र सिंह शेखावत ख्याली आदि सहित शेखावाटी अंचल से हजारों लोग पहुंचे।उल्लेखनीय है कि ये समागम देश-विदेश के सभी बड़े 13 आश्रमों में 3 दिन चलता है। सभी आश्रमों में आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046411


