आईसीएमआर-एनआईवी पूणे द्वारा जिले में लिए सैम्पल
आईसीएमआर-एनआईवी पूणे द्वारा जिले में लिए सैम्पल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : आईसीएमआर टीम द्वारा जिले में भ्रमण कर मीजल्स (खसरा), रूबेला, हेपेटाइटिस रोग के बारे में चिकित्सा विभाग से समन्वय कर आमजन को जागरूक किया गया। सीएमएचओ डॉ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि टीम द्वारा जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र, उंटवालिया, कोलासर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नोसरिया एवं सुजानगढ़ व रतनगढ़ के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों से समन्वय कर मीजल्स (खसरा), रूबेला, हेपटाइटिस टीकाकरण आदि के बारे में सर्वे कर आमजन को जागरूक किया गया।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,डॉ प्रवीण झुरिया ने बताया कि बच्चों में आयु वर्ग के अनुसार प्रत्येक केन्द्र से आवश्यकतानुसार मीजल्स (खसरा), रूबेला, हेपटाइटिस के ब्लड सैम्पल लिए, जिनकी जांच एनआईवी पूणे में की जायेगी। आईडीएसपी के एपेडोमोलिस्ट डाॅ बजरंग लाल ने बताया कि एनआईवी पूणे टीम में सदस्य राहुल जगताप, प्रदीप, रूतिक एवं सचिन आदि ने जिले में गतिविधियां करवाईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046411


