सरदारशहर की किसान महापंचायत में पहुंचे सांसद अमराराम चौधरी:भाजपा पर कमजोर वर्ग को लूटने का आरोप लगाया, भादरा विधायक बोले- सरकार और बीमा कंपनियों की मिलीभगत
सरदारशहर की किसान महापंचायत में पहुंचे सांसद अमराराम चौधरी:भाजपा पर कमजोर वर्ग को लूटने का आरोप लगाया, भादरा विधायक बोले- सरकार और बीमा कंपनियों की मिलीभगत
सरदारशहर : सरदारशहर में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले शुक्रवार को गांधी चौक पर किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें सीकर सांसद अमराराम चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग को लूटने का आरोप लगाया।
कमजोर वर्ग पर अत्याचार कर रहे हैं पीएम- सांसद चौधरी
सांसद चौधरी ने कहा- देश के प्रधानमंत्री मोदी किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए कहा कि शादीशुदा युवा सेना में भर्ती नहीं हो सकते। जरूरतमंदों को पट्टे नहीं मिल रहे हैं और किसानों के खेतों से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइनों का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
फसल बीमा क्लेम का मुद्दा उठाया
उन्होंने फसल बीमा क्लेम के बकाया होने का मुद्दा भी उठाया। सांसद ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनियां और बैंक कर्मचारी मिलीभगत से किसानों का पैसा हड़पना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को किसान लंबी चलाएंगे।

भाजपा और बीमा कंपनियों की मिलीभगत- विधायक पूनिया
भादरा विधायक बलवान पूनिया ने भी भाजपा सरकार पर किसान और मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अडानी-अंबानी के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे किसान कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बीमा कंपनियों और भाजपा नेताओं की मिलीभगत का भी आरोप लगाया।
किसानों ने जन आक्रोश रैली निकाली
महापंचायत से पहले किसानों ने ताल मैदान से गांधी चौक तक जन आक्रोश रैली भी निकाली। महापंचायत के माध्यम से किसानों ने प्रशासन और सरकार के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखीं। इनमें फसल बीमा क्लेम का तुरंत भुगतान, लंबित बीमा राशि का निपटारा, कृषि कुओं पर पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति, 765 केवी हाईटेंशन लाइन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, ढाणियों में सिंगल फेज बिजली कनेक्शन और मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता शामिल हैं।
इन मुद्दों को लेकर किसानों ने तहसीलदार रतनलाल मीणा और थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई से वार्ता की और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर कामरेड नेता निर्मल प्रजापत, माकपा के किशन पारीक, नागौर जिलाध्यक्ष भागीरथ नेतड़, जिलाध्यक्ष इंद्राज सिंह, उमराम सिंह, किसान नेता कामरेड रामकृष्ण छींपा, सांवरमल मेघवाल, भगवानाराम जाखड़, रामकरन भांभू और काशीराम सारण सहित कई किसान नेताओं ने संबोधित किया। किसान महापंचायत का संचालन सांवरमल मेघवाल ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046245

