सूरजगढ़ को मिलेंगी 16.76 करोड़ की सड़कें:किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी
सूरजगढ़ को मिलेंगी 16.76 करोड़ की सड़कें:किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र को जल्द ही 16.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों की सौगात मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक श्रवण कुमार ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर इन परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन प्राप्त किया है।
विधायक श्रवण कुमार ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लंबित मांगों और ग्रामीण इलाकों में खराब आवागमन व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और जल्द ही इन सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया।
विधायक श्रवण कुमार ने बताया कि बलौदा से चिमा का बास तक 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 87 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, 16.76 करोड़ रुपये के कुल प्रस्ताव में निम्बास से खरेली ढाणी (2.5 किमी, 65 लाख रुपये), भूरी बास से नूहनिया (2 किमी, 50 लाख रुपये), जीवन निवास से हीरवा (3 किमी, 75 लाख रुपये), मेहराणा से सिंघाना बुहाना रोड व शर्मा जी के घर तक (3 किमी, 75 लाख रुपये), लोटिया से गोपालपुरा (2 किमी, 50 लाख रुपये), धींगड़िया बालाजी मंदिर से रघुबीरपुरा (3.5 किमी, 87 लाख रुपये), बुहाना से खेतपाल मंदिर (3 किमी, 75 लाख रुपये), घरड़ाना से गोठ (2 किमी, 50 लाख रुपये) और डूमोली खुर्द बस स्टैंड से सिहोड़ियों की ढाणी (रोजड़ा बॉर्डर तक) 6 किमी एवं डूमोली कलां से दोचाना की ढाणी 1 किमी (कुल 10 करोड़ 62 लाख रुपये) की अन्य सड़कें भी शामिल हैं।
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में भी राहत मिलेगी। इससे आमजन को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध हो सकेंगे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046096


