[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया:पिलानी-डुलानिया में युवाओं ने लिया संघर्ष का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया:पिलानी-डुलानिया में युवाओं ने लिया संघर्ष का संकल्प

पिलानी में चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया:पिलानी-डुलानिया में युवाओं ने लिया संघर्ष का संकल्प

पिलानी : महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस पिलानी और डुलानिया गांवों में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए।

पिलानी के राजपुरा चौक पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन (AIDYO) ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके क्रांतिकारी जीवन, समाजवादी विचारधारा और संघर्ष को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।

डुलानिया गांव के बस स्टैंड पर भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता भीम सिंह पूनिया ने की। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) के महादेवाराम जांगिड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया। राजेंद्र सिहाग ने आजाद के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता शंकर दहिया ने अपने संबोधन में कहा कि किसान और मजदूर वर्ग को आजाद के महान चरित्र और संघर्षशील विचारों को अपनाकर शोषणमुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर नंदलाल सैनी, ईश्वर सिंह पूनिया, लीलाधर मेघवाल, हनुमान प्रसाद भार्गव, रामेश्वर राजपूत, जसवीर पूनिया, धर्मपाल लंबा, जयकरण, अतर सिंह मेघवाल, बाबूलाल पारीक और मदन सिंह चंदीवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles