लंबोर बड़ी टोल प्लाजा पर धरना छठे दिन भी जारी:सांसद राहुल कसवा ने दिया समर्थन, अवैध टोल का आरोप
लंबोर बड़ी टोल प्लाजा पर धरना छठे दिन भी जारी:सांसद राहुल कसवा ने दिया समर्थन, अवैध टोल का आरोप
सादुलपुर : सादुलपुर के राजगढ़-झुंझुनूं रोड स्थित लंबोर बड़ी टोल प्लाजा पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों का धरना शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा। किसानों ने टोल को पूरी तरह मुफ्त रखा और धरना स्थल पर ही पंचायत आयोजित कर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया।
किसानों का आरोप है कि ये टोल प्लाजा पूरी तरह अवैध है। उनका दावा है कि वर्ष 1982 के बाद किसानों की भूमि का विधिवत अधिग्रहण नहीं किया गया और न ही प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया गया। इस पंचायत में आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

धरना स्थल पर सांसद राहुल कसवा भी पहुंचे। उन्होंने एसडीएम, जिला कलेक्टर एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। सांसद ने निर्देश दिए कि जिन किसानों के खेतों में निर्माण कार्य हुआ है, उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान संघर्ष समिति के अजीत पूनिया, मुनेश एडवोकेट, गायत्री पूनिया, संजय पूनिया और नरेंद्र ढाका सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी आंदोलन को समर्थन प्रदान किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046091


