सीएम बहड़ सर्किल (पंखा सर्किल) से लाइट हटाकर अन्यत्र लगाई, सर्किल अंधेरे में डूबा
सीएम बहड़ सर्किल (पंखा सर्किल) से लाइट हटाकर अन्यत्र लगाई, सर्किल अंधेरे में डूबा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर प्रशासन लापरवाह क्यों है? आमजन की समस्याओं का समाधान समय पर क्यों नहीं हो रहा है? अपने मूल कर्तव्य से हटकर अधिकारीगण किस उधेड़बुन में लगे रहते हैं । स्वच्छता की ही बात करें तो, शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई के अभाव में नाले और नालियां के पास दुर्गंध फैली रहती है। स्वच्छता के लिए चलाया जा रहा अभियान सिर्फ कागजों में ही देखा जा सकता है। वास्तव में तो खुद कलेक्टर के कार्यालय के मुख्य गेट पर भी सफाई नहीं मिलेगी। इसके आसपास फैला कचरा खुद चीख-चीखकर प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है। शहर की दयनीय स्थिति बनी हुई है। अधिकारी केवल बात करते हैं। मुख्य मार्गों पर रोड़ लाईट ना होना, चारों ओर गंदगी, टूटी सड़कें, खुले पड़े चैंबर अधिकारियों को दिखाई ही नहीं दे रहे हैं। सबसे दुखद बात तो यह है कि सीएम बहड़ सर्किल पंखा सर्किल पर लगी लाइट भी हटाकर कहीं दूसरी जगह लगा दी है। कोई कुछ नहीं बोल रहा है कि यहां से लाइट हटाकर अंधेरा क्यों कर दिया। प्रशासन की मनमानी चल रही है। यहां एक पीड़ित ने कहा कि नेता भी इन अधिकारियों जैसे ही हो गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045322

