अलसीसर के युवाओं ने मनाया बसंत उत्सव
अलसीसर के युवाओं ने मनाया बसंत उत्सव
अलसीसर : अंबेडकर भवन अलसीसर के सामने गोगामेड़ी परिसर में वृक्षारोपण कर बसंतोत्सव मनाया। कार्यक्रम संयोजक सुभाष कुमार ने वृक्षों का महत्व बताकर आमजन से अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपील की। राजेश हरिपुरा ने वृक्षारोपण को सुरक्षित बीमा बता कर कहा कि “मैं ताज तो नहीं कर बना सकता लेकिन एक पेड़ तो लगा ही सकता हूं।” आज पर्यावरण संरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। अभी से गर्मी की दस्तक किस स्तर पर जा चुकी है। इसका एकमात्र उपाय पर्यावरण संरक्षण है।
प्रधानाचार्य मुरलीधर सैनी ने कहा की पेड़ों की कटाई रोकने के लिए आमजन को जागरुक होना चाहिए। प्रधानाचार्य मदनलाल मुंडोतिया ने जलवायु परिवर्तन से संबंधित होने वाले प्रभावों पर सविस्तार बताया तथा कहा कि वृक्षारोपण के द्वारा जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित किया जा सकता है तथा सिंगलयूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव व प्लास्टिक पर रोकथाम के बारे में बताया।
इस अवसर पर राजकुमार गुडेसर, राधेश्याम सैनी, बालूराम, किशनलाल, विद्याधर सिंह, पंकज कुमार, कमलेश सरोवा, राकेश गोरा, संदीप शर्मा, मुकेश बरवड़, मोहर सिंह, विरेंद्र सेवदा,महेश कुमार दौलतपुरा, मुकेश महरिया दुलपुरा, पितराम तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045322

