[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में करीब 350 बेरोजगार आशार्थियों ने लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में करीब 350 बेरोजगार आशार्थियों ने लिया भाग

117 आशार्थियों का रोजगार के लिए प्रारम्भिक चयन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत बेरोजगार आशार्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय झुंझुनूं द्वारा रोजगार कार्यालय परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया।

इस रोजगार शिविर में कुल 06 निजी क्षेत्र के संस्थानों ने भाग लिया। जिनमें मारुति सुजुकी मोटर्स झुंझुनूं, जी 4एस सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड , एल आई सी ऑफ इंडिया झुंझुनू, इनोवेशन लिमिटेड जयपुर, जेबीएम मोटर्स गुरुग्राम, आर्यन टाइल्स चिड़ावा ने प्रमुख संस्थानों ने बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान कर उनका प्रारम्भिक चयन किया गया।

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में करीब 350 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया जिसमें से कुल 117 आशार्थियों का रोजगार के लिए प्रारम्भिक चयन किया गया। रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक दयानन्द यादव ने बेरोजगार आशार्थियों को शिविर मे पधारी हुई कम्पनियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया और रोजगार कार्यालय द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा संबंल योजना (बेरोजगारी भत्ता योजना) की जानकारी के साथ ही कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस शिविर में रोजगार कार्यालय के विकास कुमार (सहायक प्रोग्रामर), विकास सैनी, विक्रम सिंह व सुशीला भी उपस्थित रहे।

Related Articles