[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़-बलारां में 1.58 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी:दावे-आपत्तियों के बाद नाम जोड़े-हटाए गए, अधिसूचना तक संशोधन संभव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़-बलारां में 1.58 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी:दावे-आपत्तियों के बाद नाम जोड़े-हटाए गए, अधिसूचना तक संशोधन संभव

लक्ष्मणगढ़-बलारां में 1.58 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी:दावे-आपत्तियों के बाद नाम जोड़े-हटाए गए, अधिसूचना तक संशोधन संभव

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ और बलारां पंचायत समितियों में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए अंतिम वोचर लिस्ट जारी कर दी गई है। उपखंड अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को बैठक में यह सूची जारी की।

इस अंतिम सूची के अनुसार, पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ की 25 ग्राम पंचायतों में कुल 89,821 मतदाता दर्ज किए गए हैं। वहीं, पंचायत समिति बलारां की 20 ग्राम पंचायतों में 68,762 मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार, दोनों पंचायत समितियों में कुल मतदाताओं की संख्या 1,58,583 हो गई है।

उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से 31 दिसंबर 2025 को कार्यक्रम और दिशा-निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके बाद, 29 जनवरी को लक्ष्मणगढ़ और बलारां पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया था।

3000 नए नाम जोड़े गए

प्रारूप प्रकाशन के समय लक्ष्मणगढ़ में 88,816 और बलारां में 66,940 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद वार्डों और मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों का पठन कराया गया और एक विशेष अभियान भी चलाया गया। प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद लक्ष्मणगढ़ में 3,314 और बलारां में 3,000 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इसी अवधि में, लक्ष्मणगढ़ से 1,609 और बलारां से 1,178 मतदाताओं के नाम विलोपित भी किए गए। इन संशोधनों के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया।

उपखंड अधिकारी ने यह भी बताया कि अंतिम प्रकाशन के बाद भी यदि कोई त्रुटि रह जाती है, किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट जाता है या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल हो जाता है, तो उसका निराकरण नियमानुसार किया जा सकता है। नाम जोड़ने, हटाने या शुद्ध करने की यह कार्रवाई पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तिथि तक संभव है।

अधिसूचना जारी होने के बाद से मतदान समाप्ति तक मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम की जांच कर लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत करें।

Related Articles