पलसाना में भ्रूण की सूचना पर पहुंची पुलिस:निकला कुत्ते का शव, बोली- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
पलसाना में भ्रूण की सूचना पर पहुंची पुलिस:निकला कुत्ते का शव, बोली- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
पलसाना : पलसाना क्षेत्र के खंडेला रोड पर गुरुवार सुबह नवजात के भ्रूण मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर रानोली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खुदाई के दौरान नवजात के भ्रूण की जगह कुत्ते का शव मिला, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सुबह करीब 8 बजे भ्रूण मिलने की खबर तेजी से फैली। आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए रानोली थाने की टीम, जिसमें एसआई राम सिंह और विजेंद्र सिंह शामिल थे, तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। जिस स्थान पर भ्रूण होने की सूचना मिली थी, वहां एक गड्ढा दिखाई दिया। एहतियातन पुलिस ने गड्ढे की खुदाई शुरू की, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
गड्ढे को पूरी तरह खोदने पर स्पष्ट हुआ कि वह नवजात का भ्रूण नहीं, बल्कि कुत्ते का शव था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को पूरी स्थिति से अवगत कराया और भ्रांति को दूर किया, जिससे क्षेत्र में फैली अफवाहों पर विराम लगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसी घटना क्षेत्र में पहले भी हो चुकी है। करीब एक वर्ष पूर्व भी प्लास्टिक के कट्टे में भ्रूण मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, तब भी जांच में कुत्ते का शव ही पाया गया था।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, लेकिन बिना पुष्टि के अफवाह फैलाने से बचें। पुलिस ने जानबूझकर झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045217


