[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल में बैठकर झुग्गी के बच्चों ने देखा सपनों का संसार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

होटल में बैठकर झुग्गी के बच्चों ने देखा सपनों का संसार

सरला पाठशाला चिड़ावा के 80 बच्चों के साथ मनाया गया ‘रोटी डे’, युवाओं ने वितरित की स्टेशनरी

चिड़ावा : फरवरी माह में जहां युवा वर्ग वेलेंटाइन डे, रोज डे और चॉकलेट डे मनाने में व्यस्त रहता है, वहीं झुंझुनूं जिले के युवाओं ने एक अनूठी पहल करते हुए झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ ‘रोटी डे’ मनाकर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। हर वर्ष की तरह इस बार भी युवाओं की टीम ने झुंझुनूं के बाद चिड़ावा में सरला पाठशाला के 80 बच्चों को होटल में सम्मानपूर्वक बैठाकर भोजन कराया। यह आयोजन शहर के खुशी होटल, चिड़ावा में किया गया, जहां बच्चों के चेहरों पर अलग ही खुशी देखने को मिली।

अक्सर होटल के बाहर खड़े होकर देखते थे अंदर का नजारा

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि ये बच्चे अक्सर होटल के बाहर खड़े होकर अंदर झांकते रहते हैं। उनके मन में जिज्ञासा होती है कि होटल के अंदर कैसा माहौल होता है और लोग कैसे बैठकर भोजन करते हैं। झुग्गी में रहने वाले हर बच्चे का सपना होता है कि वह भी कभी होटल में शाही अंदाज में खाना खाए। इसी सपने को साकार करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।

युवाओं ने ट्रेंड से हटकर निभाया सामाजिक दायित्व

कमलेश काला ने बताया कि फरवरी में जहां वेलेंटाइन ट्रेंड हावी रहता है, वहीं झुंझुनूं के जागरूक युवाओं ने अलग राह चुनते हुए बच्चों के साथ ‘रोटी डे’ मनाया। इसके लिए युवाओं ने व्हाट्सऐप अभियान चलाकर आर्थिक सहयोग एकत्रित किया।

शिक्षा का संदेश भी दिया

चिड़ावा थाना से सब इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र ने कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है जिससे व्यक्ति अपने जीवन की दिशा बदल सकता है। ‘रोटी डे’ का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर बच्चों को भोजन के साथ कॉपी-पेंसिल सहित स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई। चिड़ावा बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट विजय गुरावा एवं एडवोकेट ओमप्रकाश माहिच ने कहा कि शिक्षा से ही सम्मानजनक जीवन संभव है। सीए राजकुमार अग्रवाल ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

आयोजन के दौरान बच्चों ने मारवाड़ी गीतों पर नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। सरला पाठशाला चिड़ावा के संयोजक ने आयोजन से जुड़े सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विकास आल्हा, कमलेश काला, सुनील सिरस्वा, विकास काला, अजय वर्मा, सीए राजकुमार अग्रवाल, एडवोकेट विजय गुरावा, एडवोकेट ओमप्रकाश माहिच, विकास बुलानिया, अरुण मेहरा, मंगेश भगत, रतनसिंह, योगेंद्र सिंह शेखावत, नवीन माहिच, बंटी माहिच, अभिषेक चारणवास, शुभकरण बसवाला, ममता, पूजा, अंकिता, कृपा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles