21 सूत्रीय मांगों को लेकर बीएमएस का प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी, पीएम–सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं : भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आह्वान पर जिले में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष राजेश किरोड़ीवाल व जिला मंत्री संदीप धाभाई ने कहा कि मजदूरों की लंबित मांगों पर सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
ज्ञापन में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय व ग्रेच्युटी, रोडवेज कर्मियों को समय पर वेतन-पेंशन, विद्युत विभाग में ठेका प्रथा समाप्त करने, असंगठित श्रमिकों के लिए अलग कल्याण बोर्ड, न्यूनतम मजदूरी केंद्र के समकक्ष लागू करने, ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाने, ईपीएफ व ईएसआईसी की वेतन सीमा बढ़ाने सहित विभिन्न मांगें शामिल हैं।
प्रदर्शन में रामगोपाल शर्मा, देवकरण सैनी, दुर्गपाल सिंह, भंवर सिंह शेखावत, मूलचंद महला, कृष्णा कंवर, सुनील शर्मा, राम सिंह, सुभाष चंद्र, प्रमोद गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044403

