बाबा श्याम के श्रंगार के लिए विदेशों से आए फूल:राजहंस की तर्ज पर सजाया गया श्रीश्याम मंदिर, श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ चेकअप कैंप और सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था की गई
बाबा श्याम के श्रंगार के लिए विदेशों से आए फूल:राजहंस की तर्ज पर सजाया गया श्रीश्याम मंदिर, श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ चेकअप कैंप और सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था की गई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में इस बार श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए कई नवाचार किए हैं। इन नई सुविधाओं के कारण भक्त आसानी से बाबा श्याम के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी कर पा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों से मंगवाए गए फूल
मंदिर कमेटी अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया- बंगाली कारीगरों ने मंदिर को राजहंस की तर्ज पर सजाया है। बाबा श्याम की प्रतिमा के श्रंगार के लिए रोजाना ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों से विशेष फूल हवाई जहाज से मंगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, भैंरूजी मोड़ पर स्थित तोरण द्वार सहित अन्य मार्गों पर बंगाली कारीगरों ने तिरंगा और रंग-बिरंगी लाइटें लगाकर विशेष रोशनी की व्यवस्था की है। पदयात्रियों के लिए रास्तों पर कालीन भी बिछाई गई है।
कमेटी कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, मेले के दौरान मंगल आरती के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाता है, जो शयन आरती के बाद तक जारी रहता है। श्रद्धालु बाबा श्याम की पूजा-अर्चना और ध्वज पूजन के बाद अपनी पदयात्रा का शुभारंभ करते हैं। पदयात्रा के दौरान भक्त हाथों में केसरिया आदि रंगों के ध्वज और मनमोहक पोशाकें पहनकर चंग की धुन पर नाचते-गाते खाटूश्यामजी पहुंचते हैं।
कमेटी उपाध्यक्ष गणपत सिंह चौहान ने बताया- इस बार श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क पार्किंग, पेयजल, रोशनी, भजन-कीर्तन और सुगम दर्शन की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कमेटी सचिव विजय सिंह चौहान ने जानकारी दी कि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए 200 से ज्यादा स्वयंसेवक, सुरक्षा गार्ड और वॉलेंटियर तैनात किए गए हैं। ये सभी विशेष वर्दी में मुस्तैद रहकर सुरक्षा का मोर्चा संभाले हुए हैं।
श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ चेकअप कैंप की व्यवस्था
कमेटी सह-कोषाध्यक्ष राहुल सिंह चौहान ने बताया- श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया है। इसमें 24 घंटे चिकित्सा अधिकारी और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहते हैं। आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सिलेंडर और प्रशिक्षित कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं।
श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए सेल्फी प्वाइंट
श्यामसेवक संतोष कुमावत ने बताया- इस बार मंदिर कमेटी ने नवाचारों की श्रेणी में चार जगहों पर श्रद्धालुओं की यादों के लिए सेल्फी प्वाइंट आदि बनाए गए है। जहां पर श्रद्धालु अपने साथियों व परिजनों के साथ खड़े होकर सेल्फी ले रहे है। श्रद्धालुओं की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए खोए हुए लोगों को मिलाने का काम किया जा रहा है। सीसीटीवी से सुरक्षा के लिए नजर रखी जा रही है। पेट पलायन श्रद्धालुओं के लिए कालीन बिछाई गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044221


