देवता से खाटू धाम के लिए 22वीं निशान पदयात्रा रवाना:151 श्रद्धालुओं का जत्था शामिल, जसरापुर में किया पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत
देवता से खाटू धाम के लिए 22वीं निशान पदयात्रा रवाना:151 श्रद्धालुओं का जत्था शामिल, जसरापुर में किया पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के देवता गांव स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर से मंगलवार को 22वीं निशान पदयात्रा खाटू धाम के लिए रवाना हुई। श्री श्याम मित्र मंडल देवता के तत्वावधान में 151 पदयात्रियों का जत्था आस्था और उत्साह के साथ आगे बढ़ा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः महा आरती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गुरुजी रघुवीर सिंह, रामस्वरूप मणकस और नाथू सिंह मणकस की अगुवाई में महंत रामेश्वर दास महाराज ने निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद बाबा श्याम मंदिर से जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रवानगी के समय पूरा मंदिर परिसर “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा। डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर श्रद्धालु हाथों में पवित्र निशान लेकर नाचते-गाते आगे बढ़े। कई भक्त नंगे पांव पदयात्रा पर निकले।पदयात्रा से पूर्व पंडित सुभाष शर्मा ने निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा के मंगलमय होने की कामना की। एक दिन पहले रात्रि में मंदिर परिसर में संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय भजन गायकों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती के साथ किया गया।जसरापुर पहुंचने पर पदयात्रियों के जत्थे का भव्य स्वागत किया गया। महात्मा गांधी विद्यालय के पास राधेश्याम जांगिड़, जगदीश प्रसाद जांगिड़, शिवकुमार सुरेलिया, झंडू राम गुर्जर, रमाकांत पुजारी, छगनलाल शर्मा और पंडित अजय शास्त्री की अगुवाई में स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
इस दौरान पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं को फल व जलपान वितरित किया गया। इसके बाद जत्थे को अगले पड़ाव के लिए शुभकामनाओं के साथ खाटू धाम के लिए विदा किया गया।
इस अवसर पर संजय जांगिड़, सक्षम जांगिड़, विनोद शर्मा, शंकर लाल पालीवाल, राजेंद्र जांगिड़, मदन लाल योगी, शंकर कुमावत, राम सिंह बजाड, राजेश कसाना, नरेंद्र शेखावत, उमराव मरोड़िया, प्रवीण शर्मा, चुन्नीलाल प्रधान, महेंद्र तिरोड़ी, सूबेदार प्रसादाराम, सत्यवीर सेन, राजेश मास्टर, विक्रम बजाड़, ग्यारसी देवी, कृष्णा देवी, मंजू देवी, मीरा देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043423


