बुहाना से बाबा उमद सिंह की 22वीं निशान यात्रा शुरू:तातीजा मंदिर तक हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु हुए शामिल
बुहाना से बाबा उमद सिंह की 22वीं निशान यात्रा शुरू:तातीजा मंदिर तक हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु हुए शामिल
बुहाना : बुहाना क्षेत्र में आस्था के प्रतीक बाबा उमद सिंह की 22वीं निशान पदयात्रा मंगलवार को शुरू हुई। यह यात्रा बुहाना से तातीजा स्थित बाबा के मुख्य मंदिर तक निकाली गई, जिसमें लगभग दो हजार युवा, पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। पदयात्रियों ने तातीजा पहुंचकर मंदिर में निशान चढ़ाए और जयकारे लगाए।
श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते हुए और ‘उमद सिंह जी महाराज’ के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। पदयात्रा के दौरान लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई, जो बाबा के प्रति अपनी गहरी आस्था का प्रदर्शन कर रहे थे।
बाबा उमद सिंह को क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रतीक माना जाता है। उनका मुख्य मंदिर तातीजा में एक पहाड़ी पर स्थित है, जबकि श्रद्धालुओं ने बुहाना में भी उनका एक मंदिर बनवाया है। तातीजा मंदिर में आमजन के सहयोग से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा भी की गई है। भक्त हर वर्ष बुहाना से पैदल निशान यात्रा निकालकर तातीजा मंदिर में निशान चढ़ाते हैं और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं।
पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गईं। सिंघाना पंचायत समिति के सामने बंशीधर और दिनेश कुमार की ओर से जलपान व आहार की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, शंकर, दिनेश भाटी, मनीष भाटी, मनोज जांगिड़, कमलेश टेलर, सुशील नानवाल, संजय कुमार, जतिन भाटी और नवीन भाटी सहित अनेक युवाओं ने पदयात्रियों की सेवा में सक्रिय सहयोग दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043423


