[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी ब्लॉक में सात नए उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति,प्रत्येक भवन 55 लाख रुपये की लागत से बनेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी ब्लॉक में सात नए उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति,प्रत्येक भवन 55 लाख रुपये की लागत से बनेगा

खेतड़ी ब्लॉक में सात नए उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति,प्रत्येक भवन 55 लाख रुपये की लागत से बनेगा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राजस्थान सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत खेतड़ी ब्लॉक में सात नए उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति जारी की है। स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र चूली की ढाणी, देव नगर, ढाणी भजना वाली, मेहाड़ा गुर्जरवास, नांगलिया गुर्जरवास, नानूवाली बावड़ी और रोड़ासर में बनाए जाएंगे।बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग की जा रही थी, क्योंकि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण 55 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। भवन निर्माण के साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।सरपंच प्रतिनिधि सुभाष कसाना ने बताया कि तातीजा ग्राम पंचायत के रोड़ासर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान में आंगनवाड़ी भवन में संचालित हो रहा है।

गांव के रामसिंह पुत्र बस्ताराम, कसाना तेलियों की ढाणी रोड़ासर, ने उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन दान दी है। जमीन उपलब्ध होने के बाद अब स्थायी भवन निर्माण के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है।उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि सुभाष कसाना और ग्रामीणों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा।

Related Articles