घांघू में ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कटा:जलदाय विभाग ने बिल नहीं भरा, पेयजल आपूर्ति ठप
घांघू में ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कटा:जलदाय विभाग ने बिल नहीं भरा, पेयजल आपूर्ति ठप
चूरू : घांघू के अगुणा मोहल्ला में पिछले दो महीने से पेयजल संकट गहराया हुआ है। बिजली विभाग ने ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया है, जिससे वार्ड 5, 6 और 7 में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। यह समस्या जलदाय विभाग द्वारा बिजली बिल का भुगतान न करने के कारण उत्पन्न हुई है। डिस्कॉम ने बिल लंबित रहने पर मोहल्ले में संचालित ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन काट दिया है।
ग्राम पंचायत ने वर्ष 2022 में राज्य सरकार के आदेश पर यह ट्यूबवेल जलदाय विभाग को हस्तांतरित कर दिया था। सरपंच विमला देवी दर्जी ने बताया कि हैंडओवर के बाद कुएं का बिजली बिल भी जलदाय विभाग के नाम से ही जारी हो रहा है। ऐसे में भुगतान कर कनेक्शन बहाल कराना जलदाय विभाग की जिम्मेदारी है।
सरपंच ने यह भी बताया कि गांव के अन्य कुओं के बिल जलदाय विभाग ही भर रहा है। उन्होंने इस स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। मोहल्लेवासियों के अनुसार, रमजान के पाक महीने में रोज़ेदारों को खाना बनाने, सफाई और पशुओं के लिए पानी जुटाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। कई परिवार दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों पर बोझ बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने मई-जून की गर्मी में स्थिति और विकराल होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में एक-दो अन्य कुएं भी खराब होने से जलापूर्ति में बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने लंबित बिल का तत्काल भुगतान करने, डिस्कॉम से कनेक्शन बहाल करने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043283


