[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंगरावट में युवक टंकी पर चढ़ा:जल जीवन मिशन में काम पूरा नहीं होने पर विरोध किया, साढ़े 3 घंटे बाद उतरा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सिंगरावट में युवक टंकी पर चढ़ा:जल जीवन मिशन में काम पूरा नहीं होने पर विरोध किया, साढ़े 3 घंटे बाद उतरा

सिंगरावट में युवक टंकी पर चढ़ा:जल जीवन मिशन में काम पूरा नहीं होने पर विरोध किया, साढ़े 3 घंटे बाद उतरा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

धोद : सिंगरावट में पानी की समस्या को लेकर युवक विजय स्वामी ने विरोध प्रदर्शन किया। वह सोमवार शाम करीब 4 बजे एक पानी की टंकी पर चढ़ गया। स्वामी ने जल जीवन मिशन (JJM) को लेकर आरोप लगाया कि समय पर कार्य पूरा न होने के कारण इलाके में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। इस घटना की सूचना मिलते ही धोद पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार और पुलिस ने समझाइश कर युवक को शाम साढ़े 7 बजे टंकी से उतारा।

Related Articles