रींगस में एनएच 52 पर पलटा टेम्पो, तीन घायल:एक गंभीर हालत में सीकर रेफर, बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
रींगस में एनएच 52 पर पलटा टेम्पो, तीन घायल:एक गंभीर हालत में सीकर रेफर, बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर मंडा मोड़ के पास सोमवार शाम को एक टेम्पो बेकाबू होकर पलट गया। यह हादसा बाइक बचाने के प्रयास में हुआ। टेम्पो में सवार दो श्रद्धालु और बाइक चालक सहित कुल तीन लोग घायल हो गए।
एक श्रद्धालु सीकर रेफर
घायलों को तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक श्रद्धालु की हालत गंभीर होने पर उसे सीकर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बठिंडा निवासी पुनीत (48) पुत्र ओमप्रकाश और दीपक बंसल (38) पुत्र बृजमोहन टेम्पो में सवार थे। बाइक चालक पलसाना निवासी किशन लाल (65) पुत्र अर्जुन लाल भी इस हादसे में घायल हुए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दीपक बंसल की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीकर रेफर किया गया।
बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
टेम्पो चालक रींगस से श्रद्धालुओं को खाटूश्यामजी ले जा रहा था। मंडा मोड़ के पास अचानक एक बाइक सामने आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में टेम्पो चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इससे टेम्पो असंतुलित होकर पलट गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042464


