पीपल्स ग्रीन पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक आयोजित
उत्तरदायी और पारदर्शी नेतृत्व हो : डॉ सुधांशु
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पीपल्स ग्रीन पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक जयपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु के द्वारा की इगई। राजस्थान के प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय समिति के नवीनीकरण की प्रक्रिया में आज पंद्रह राष्ट्रीय समिति के सदस्यों का नवीनीकरण किया गया।
डॉ सुधांशु ने पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल नायक, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ तन्मय, एडवोकेट कपिल, इंजीनियर गौरव, नसीम अंसारी, सतीश नागपाल, सुरैया बेगम, डॉ शुचि चौधरी, एडवोकेट शंकरलाल बामणिया, राजेन्द्र कुमार मीणा, पवन मेहर, राजाराम नायक, दिनेश सर्राफ, और जयप्रकाश भादू को राष्ट्रीय समिति का सदस्य बनाया है। पीपल्स ग्रीन पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी आज की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु ने राष्ट्रीय समिति को संबोधित करते हुए कहा कि, निरंतर सदस्यता अभियान, पार्टी हर समस्या का समाधान करे। पार्टी के पास जनहित में हर प्रश्न का उत्तर हो और विभिन्न स्तर पर उत्तरदायी और पारदर्शी नेतृत्व हो। पार्टी का कार्यकर्ता सशक्त, अनुशासित और प्रशिक्षित बनाया जायेगा। सुधांशु ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मुख्य कार्यसमिति के छह कार्य कर्ता तैयार किये जा रहे हैं और लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचन के माध्यम से विधानसभा, संसदीय और प्रदेश स्तरीय कमेटियों का निर्वाचन किया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अनुशंसित एक सौ कार्यकर्ताओं की समिति पंद्रह सदस्यीय एक्शन कमेटी की राज्य स्तरीय टीम राजस्थान में लोकतांत्रिक और पारदर्शी पार्टी के चुनाव राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में करवाने का कार्य किया जायेगा। डॉ सुधांशु ने कहा कि पार्टी के आठ सूत्रीय कार्यक्रम को अस्सी उप बिंदुओं में बांटकर उनपर निश्चित टीम और निश्चित समय सीमा में डिजिटल आक्रामकता के साथ प्रचार प्रसार पर जोर दिया जायेगा।
राष्ट्रीय समिति की बैठक तिमाही होती रहेगी। इसी तरह अन्य बैठकों का आयोजन भी समयबद्धता से होता रहेगा। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ तन्मय द्वारा धन्यवाद के साथ राष्ट्रीय समिति की बैठक का समापन किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042435


