[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बस संचालन की मांग को लेकर इस्लामपुर के युवाओं ने भरी हुंकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज बस संचालन की मांग को लेकर इस्लामपुर के युवाओं ने भरी हुंकार

रोडवेज बस हमारा हक है हम इसे लेकर रहेंगे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे के अंबेडकर चौक में सोमवार शाम को इस्लामपुर-माखर रूट पर रोडवेज बसों के संचालन को लेकर ग्रामीणों की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में रोडवेज अभियान को गति देने सहित आगे की रणनीति तय की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए सरपंच आमीन मनियार ने कहा कि इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद कस्बे में रोडवेज बसों का संचालन नहीं होना हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गांव में रोडवेज बसों का संचालन विकास को गति देता है।

रोडवेज के अभाव में कस्बे के लोग शहरों की ओर पलायन करने लगेंगे जो देश के विकास में उचित नहीं होगा। प्रभुदयाल गर्वा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि कस्बे को रोडवेज बस के माध्यम से जयपुर से जोड़ा जाए ताकि निजी बस संचालकों की मनमानी पर रोक लगे और कस्बे के विकास को पंख लगे सके। उपसरपंच रविंद्र गर्वा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने जो अभियान शुरू किया है उसे हम रोडवेज का संचालन होने तक जारी रखेंगे और इसके लिए हम हस्ताक्षर और पोस्टकार्ड अभियान भी शुरू करेंगे। रोडवेज हमारा हक है हम इसे लेकर रहेंगे।

हीरालाल गर्वा ने कस्बे में जल्द से जल्द रोडवेज बसों का संचालन कर ग्रामीणों को राहत देने की बात कही। अंत में युवाओं की ओर से विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की गई और जिला कलेक्टर व आगार प्रबंधक के नाम ज्ञापन लिखा गया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 24 हजार की आबादी वाले इस्लामपुर-माखर कस्बे में रोडवेज बसों का संचालन नहीं होना बड़े दुख की बात है। इस्लामपुर जिले की काफी बड़ी पंचायत होने के बावजूद भी इसमें रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है जबकि जिले में इससे छोटी-छोटी ग्राम पंचायतों में भी रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि इस सौतेले व्यवहार को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और हमारा अभियान अनवरत जारी रहेगा। मंगलवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर और आगार प्रबंधक को कस्बे में रोडवेज बसों का संचालन करने के लिए ज्ञापन सौंपेगा।

इस अवसर पर सरपंच आमीन मनियार, उप सरपंच रविंद्र गर्वा, वार्ड पंच दिनेश बरवड़, मनिंद्र गर्वा, प्रभुदयाल गर्वा, बनवारीलाल गर्वा, इरफान लुहार, कामिल चौहान, सलीम मनियार, सत्यजीत, अरविंद, महफूज कुरैशी, फैज मोहम्मद रंगरेज व इकबाल लीलगर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles