एफसीआई गोदाम से हवाई पट्टी तक 1.86 करोड़ की सीसी सड़क का शिलान्यास
एफसीआई गोदाम से हवाई पट्टी तक 1.86 करोड़ की सीसी सड़क का शिलान्यास
झुंझुनूं : शहर के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजेंद्र भाम्बू ने एफसीआई गोदाम से हवाई पट्टी तक बनने वाली सीसी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क को क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।
आवागमन और व्यापार को मिलेगा लाभ
इस अवसर पर विधायक भाम्बू ने कहा कि झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एफसीआई गोदाम से हवाई पट्टी तक बनने वाली यह सीसी सड़क तैयार होने के बाद न केवल स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा देगी, बल्कि कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों और आपातकालीन सेवाओं में भी तेजी आएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लगातार कार्य कराए जा रहे हैं और आने वाले समय में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
हर वार्ड तक पहुंचेंगी मूलभूत सुविधाएं
विधायक ने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए हर वार्ड और हर ढाणी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042435


