उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय झुंझुनूं में 26 फरवरी को एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर
उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय झुंझुनूं में 26 फरवरी को एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर
झुंझुनूं : राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय झुंझुनूं द्वारा 26 फरवरी को एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से रोजगार कार्यालय परिसर, झुंझुनूं में आयोजित होगा।
सहायक निदेशक दयानंद यादव ने बताया कि शिविर में देश की प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, स्नातक तथा आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की फोटोप्रति, मूल दस्तावेज तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
रोजगार कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042431


