नक्क्षत्रा 2026 का भव्य आगाज़, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
नक्क्षत्रा 2026 का भव्य आगाज़, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 22 फरवरी 2026 को वार्षिक उत्सव नक्क्षत्रा 2026 का भव्य एवं धमाकेदार उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ महेश मोहनलाल पुकार का विद्यार्थियों ने गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया। दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य डॉ रमाकांत वर्मा सहित डॉ गजानंद, डॉ मनजीत, डॉ विनय जानू, डॉ आशीष तिवारी,एवं डॉ मोहम्मद नदीम, सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. पुकार ने सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सात दिवसीय कार्यक्रम को अनुशासन एवं मर्यादा के साथ संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ टीम भावना और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करते हैं।

अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रामाकांत वर्मा ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि “कार्यक्रम का आरंभ अत्यंत प्रभावशाली रहा है और आने वाले दिनों में इससे भी बेहतर प्रस्तुतियों की अपेक्षा है।” विशेष आकर्षण के रूप में एम बी बी एस बैच 2025 के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। सात दिवसीय इस वार्षिक उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का व्यापक मंच मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042431


