अभिषेक सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर
अभिषेक सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं, गतिविधियों, संपर्क पोर्टल तथा आवश्यक सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी उपखंडों से अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि आमजन को विभागीय सेवाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से मिलनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी अपने विभागीय कार्यों का नियमित विश्लेषण करें और आमजन से जुड़े प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।
संपर्क पोर्टल पर 15 दिन से लंबित शिकायतें प्राथमिकता से निपटाएं
संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि 15 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों और असंतुष्टि वाले मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। सभी विभाग आवश्यक पत्राचार ई-डाक मॉड्यूल के माध्यम से ही करें।
उन्होंने नगर निकाय अधिकारियों और विकास अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं पालनहार योजना के लाभार्थियों का वार्षिक भौतिक सत्यापन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निकाय एवं ब्लॉकवार पेंडेंसी का विश्लेषण कर पात्र लाभार्थियों को लाभ से वंचित न रहने देने पर जोर दिया गया।
शिक्षा, चिकित्सा और बजट घोषणाओं पर फोकस
चिकित्सा अधिकारियों को लाडो प्रोत्साहन योजना एवं पूर्व में संचालित राजश्री योजना से संबंधित भुगतान शिकायतों का समुचित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में प्रवेशोत्सव के सफल आयोजन तथा आंगनबाड़ी से आने वाले सभी योग्य बच्चों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा गया।
डीओआईटी के तहत आईस्टार्ट कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने तथा पीएमश्री स्कूलों के प्रभारी अधिकारियों को दो दिन में स्कूल विजिट कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं के तहत भूमि आवंटन, ओपन जिम, अटल ज्ञान केंद्र एवं डीएमएफटी से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। मानसून-2025 के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों के पूर्ण हो चुके मरम्मत कार्यों के बिल भुगतान हेतु शीघ्र प्रस्ताव भेजने तथा प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में पावरग्रिड प्रकरणों, एफएसटीपी, एनएफएसए, लाडो प्रोत्साहन योजना, पीएमकेएसवाई, एमजेएसए 2.0, पीएम आवास योजना, आरडीएसएस, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं और बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की भी समीक्षा की गई।
इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी ने मानसून-2025 में क्षतिग्रस्त भवनों के मरम्मत कार्यों के बिल भुगतान एवं जनगणना-2027 के लिए प्रगणकों की नियुक्ति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042425


