डाडा फतेहपुरा में 11 केवी लाइन का तार टूटा:स्कूल मार्ग पर खतरा, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
डाडा फतेहपुरा में 11 केवी लाइन का तार टूटा:स्कूल मार्ग पर खतरा, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ग्राम डाडा फतेहपुरा में 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूट गया। यह घटना डाडा फतेहपुरा पावरहाउस से संचालित 3 फेज विद्युत सप्लाई के दौरान गणेश निर्वाण के खेत में हुई। तार टूटने से खेत में करंट फैल गया। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जिस मार्ग से यह विद्युत लाइन गुजरती है, उसी रास्ते से प्रतिदिन ग्रामीण अपने खेतों में आवागमन करते हैं। पास में एक निजी विद्यालय भी है, जिसके छोटे बच्चे इसी मार्ग से स्कूल आते-जाते हैं। ऐसे में खुले में टूटी 11 केवी लाइन से करंट उतरना ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पावरहाउस से लंबी लाइन होने के कारण लंबे समय से तकनीकी खामियां बनी हुई हैं। उनका कहना है कि संबंधित विद्युत विभाग इस ओर लगातार लापरवाही बरत रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने 12 जनवरी 2026 को उपखंड अधिकारी, खेतड़ी को लिखित आवेदन दिया था। इसके बाद 11 फरवरी 2026 को प्रशासन को पुनः स्मरण पत्र (रिमाइंडर) देकर समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते लाइन को अलग कर स्थायी समाधान नहीं किया गया और भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी। गांववासियों ने तत्काल प्रभाव से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042248


