खेतड़ीनगर के श्याम कटला में मना श्याम महोत्सव:कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति, भक्तों ने पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाए
खेतड़ीनगर के श्याम कटला में मना श्याम महोत्सव:कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति, भक्तों ने पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाए
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के थर्ड सेक्टर स्थित श्याम कटला में रविवार देर शाम श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से आयोजित श्याम बाबा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। पूरा पंडाल “हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बाबा श्याम का स्वागत किया और भजनों के बीच भक्ति रस में डूब गए।
महोत्सव का शुभारंभ पं. अरुण नागवान ने विधिवत रूप से बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सामूहिक आरती हुई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से भाग लिया। मुख्य यजमान के रूप में पूर्णमल सैनी ने अन्य श्याम भक्तों के साथ पूजा-अर्चना की और बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्य अतिथि पूर्णमल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि श्याम बाबा हारे का सहारा हैं। उनके दरबार में आने से हर दुख-दर्द दूर हो जाता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भजनों पर झूम उठा पंडाल, पूरी रात गूंजता रहा कीर्तन
भजन संध्या में आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। ‘उस बांसुरी वाले की, उस नीले घोड़े वाली की गोदी में सो जाऊं’, ‘मेरा जी करता है श्याम के भजनों में खो जाऊं’ और ‘थाली भरगै ल्याई रे खीचड़ो ऊपर घी की बाटकी’ जैसे भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
ईश्वर अहरोदिया ने ‘कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आनो है’ और ‘मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने ये दोनों हाथ, देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे और तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। ईशू की प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर “हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा” के जयघोष से गूंजता रहा।
महोत्सव का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। अंत में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम का आशीर्वाद लेकर सुख-शांति की कामना की।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के प्रमोद शर्मा, महेंद्र कुमावत, नवीन मोदी, बसंत सैनी, दीपक मोदी, खेमचंद सैनी, हीरा लाल, रामनिवास, दामोदर, संजीव ओला, बाबूलाल, प्रहलाद अग्रवाल, बाबूलाल सैनी, बजरंग सैनी, विमल शर्मा, प्रदीप, प्रेम सिंह छापोला, हंसा मीणा और सुमित्रा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042248


