[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के प्रजापति समाज के अध्यक्ष बने गीगराज प्रजापति:सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, समाज उत्थान के मुद्दों पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगस

रींगस के प्रजापति समाज के अध्यक्ष बने गीगराज प्रजापति:सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, समाज उत्थान के मुद्दों पर हुई चर्चा

रींगस के प्रजापति समाज के अध्यक्ष बने गीगराज प्रजापति:सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, समाज उत्थान के मुद्दों पर हुई चर्चा

रींगस : रींगस कस्बे की प्रजापति धर्मशाला में रविवार शाम को प्रजापति समाज के प्रबुद्धजनों की एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर समाज अध्यक्ष के चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान, समाज के प्रबुद्धजनों ने गीगराज प्रजापति को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया। इसके बाद, समाज की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

सचिव अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि बैठक में हुए चुनावों में प्रभूदयाल प्रजापति को उपाध्यक्ष, पोखरमल कुमावत को कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार प्रजापति को सचिव, सुनील कुमार को प्रचार मंत्री और महेश कुमार कुमावत को सह प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।

बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने समाज उत्थान के विभिन्न पहलुओं पर गहनता से चर्चा की। इसमें शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, बाल विवाह रोकने और नशामुक्ति के लिए ठोस कदम उठाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समाज उत्थान के लिए कुरीतियों को बंद करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक के समापन से पूर्व, प्रजापति समाज के प्रबुद्धजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाकर कार्यभार ग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर राजेंद्र दंबीवाल, बाबूराम कुमावत, गीगराज, फूलचंद कुमावत, लक्ष्मीनारायण कुमावत, मदन लाल कुमावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles