उधारी के रुपए मांगे तो मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा:लोहे के कड़े से किया हमला, सिर और हाथ में आई चोटें; मामला दर्ज
उधारी के रुपए मांगे तो मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा:लोहे के कड़े से किया हमला, सिर और हाथ में आई चोटें; मामला दर्ज
सरदारशहर : सरदारशहर में उधारी के रुपए मांगने पर मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला कर दिया। आरोपी ने लोहे के कड़े से युवक पर वार किए। जिससे उसके सिर और हाथों पर चोट आई है। मामला मूणति कुई पर स्थित राजदीप मेडिकल स्टोर पर रविवार शाम का है। घायल मेडिकल स्टोर संचालक का उपजिला अस्पताल में इलाज जारी है।
मेडिकल स्टोर संचालक दीपक शर्मा ने बताया- रविवार शाम को वो अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था। तभी वार्ड 10 निवासी आशुतोष सोनी दवाइयां लेने आया। उन्होंने आशुतोष से पहले बकाया के 15,000 रुपए जमा कराने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि कहासुनी के दौरान आशुतोष सोनी ने उन पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर और हाथों पर चोटें आईं। दीपक शर्मा को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉ. चंदन मोठसरा ने घायल दीपक शर्मा का प्राथमिक उपचार किया।
घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल का पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042170


