चूरू में डोडा-पोस्त से भरी कार पकड़ी:NH-52 पर नाकाबंदी में दबोचा, पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार
चूरू में डोडा-पोस्त से भरी कार पकड़ी:NH-52 पर नाकाबंदी में दबोचा, पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार
तारानगर : चूरू जिले की तारानगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 35 किलो डोडा-पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 2 तस्करों को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली है। तारानगर थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने NH-52 पर न्यू बालाजी होटल के पास पंजाब नंबर की एक कार को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 35 किलो डोडा-पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने कार में सवार पंजाब के संगरूर निवासी 46 वर्षीय बलकार सिंह बाजीगर और 35 वर्षीय काकासिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों से डोडा-पोस्त के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच भालेरी थानाधिकारी द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में तारानगर थानाधिकारी सतपाल विश्नोई, एएसआई महेशचंद, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, बलवान, विकास कुमार, राजेंद्र कुमार और बलजिंदर शामिल थे। इस कार्रवाई में चूरू डीएसटी की भी अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042170


