खंडेला में युवक का सिर कटा शव मिला:पुलिस को हत्या का शक, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त
खंडेला में युवक का सिर कटा शव मिला:पुलिस को हत्या का शक, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खंडेला : खंडेला कस्बे में उदयपुरवाटी रोड स्थित चुंगी नाके के पास एक युवक का सिर कटा शव संदिग्ध हालत में मिला। आसपास तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर खंडेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। युवक का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई है कि यह शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है।
आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके से सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात से जुड़े सुराग पाने के लिए सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।
मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त, हत्या का शक
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। खंडेला पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी युवक की गुमशुदगी की जानकारी हो तो तत्काल खंडेला थाने में सूचना दें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041552


