[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामनारायण चौधरी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

रामनारायण चौधरी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रामनारायण चौधरी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बिसाऊ : पूर्व पीसीसी चीफ स्व. रामनारायण चौधरी की जयंती नगर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अयूब खान ने की। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

एडवोकेट अयूब खान ने अपने संबोधन में स्व. चौधरी के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा का प्रतीक था। उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अयूब खान ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मुस्ताक अली, पूर्व पार्षद नेमीचंद खटीक, अब्दुल करीम, युसूफ अली, संजय पोद्दार, अब्दुल गफूर, शफी मोहम्मद टीटी, कोऑपरेटिव अध्यक्ष कुरडाराम सैनी, कांग्रेस संगठन पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, शिवकुमार सैनी, यूथ लीडर इस्माइल तंवर, एनएसयूआई जिला महासचिव सद्दाम खान, लियाकत खान ठेकेदार, अदरिश खान, एडवोकेट मुबारिक चौपदार, इकबाल तेली, अब्दुल रहीम, अनवर मुला, अनवर लीलगर, हनीफ खान, अनीस खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles