हजारों श्रद्धालुओं के साथ खाटुधाम के लिए रवाना हुआ ऐतिहासिक सूरजगढ़ निशान, ड्रोन से की गई पुष्पवर्षा
हजारों श्रद्धालुओं के साथ खाटुधाम के लिए रवाना हुआ ऐतिहासिक सूरजगढ़ निशान, ड्रोन से की गई पुष्पवर्षा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब सूरजगढ़ स्थित श्री श्याम दरबार मंदिर से खाटु धाम के लिए विशाल निशान पदयात्रा धूमधाम से रवाना हुई। भगत हजारी लाल इंदोरिया के सानिध्य में निकले इस भव्य व ऐतिहासिक निशान में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पदयात्रा के दौरान सैंकड़ों महिलाएं सिर पर जलती सिगड़ी रखकर निशान के आगे-आगे चलती नजर आईं, जो श्रद्धा और आस्था का अनूठा दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। “जय श्री श्याम” के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
यह निशान चार दिन की पदयात्रा के बाद विश्वविख्यात खाटु श्याम मंदिर पहुंचेगा। यात्रा के दौरान सुलताना, गुढ़ा, गुरारा और खाटु में रात्रि विश्राम किया जाएगा।
फाल्गुन मास की द्वादशी को यह पवित्र निशान खाटु मंदिर के शिखर बंद पर चढ़ाया जाएगा, जहां यह पूरे वर्ष भर श्रद्धा का प्रतीक बनकर लहराएगा। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो उठा। कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा निशान का भव्य स्वागत किया जा रहा है। भक्ति, उत्साह और समर्पण से ओतप्रोत यह पदयात्रा क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अनुपम उदाहरण बन गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041536


