[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनी समाज 25 फरवरी को जयपुर विधानसभा का घेराव करेगा:आरक्षण सहित 11 मांगों पर चिराना में बैठक, 24 को वाहन रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सैनी समाज 25 फरवरी को जयपुर विधानसभा का घेराव करेगा:आरक्षण सहित 11 मांगों पर चिराना में बैठक, 24 को वाहन रैली

सैनी समाज 25 फरवरी को जयपुर विधानसभा का घेराव करेगा:आरक्षण सहित 11 मांगों पर चिराना में बैठक, 24 को वाहन रैली

चिराना : सैनी समाज अपनी आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 फरवरी को जयपुर विधानसभा का घेराव करेगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को चिराना की सब्जी मंडी में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैनी समाज के प्रबुद्धजनों ने घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया। इसमें अधिक से अधिक समाजबंधुओं और वाहनों की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।

आरक्षण की मांग को लेकर जयपुर कूच करने से पहले जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। गौरीशंकर सैनी ने बताया कि 24 फरवरी को चिराना से नवलगढ़ तक एक वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बजरंग लाल सैनी ने जानकारी दी कि 25 फरवरी को जयपुर विधानसभा घेराव में चिराना बावनी से हजारों की संख्या में सैनी समाज के नागरिक शामिल होंगे।

इस अवसर पर राजेंद्र सैनी, द्वारका प्रसाद सैनी, मदनलाल सैनी पहाडिला, रामचंद्र सैनी, नागरमल सैनी, मक्खन लाल सैनी, हरफूल सैनी, बनवारी लाल सैनी, बाबूलाल सैनी, मस्ता राम सैनी, विनोद सैनी, सुरेश सैनी, विजेंद्र कुमार, रितिक सैनी सहित सैकड़ों सैनी समाज बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles