[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से ही भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा – डॉ अशोक शर्मा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से ही भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा – डॉ अशोक शर्मा

वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से ही भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा - डॉ अशोक शर्मा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : किशोर कुमार

खेतड़ी : रसूलपुर -बडाउ में आज सर्व समाज विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। नृसिंह मंदिर रसूलपुर से 251महिलाओं की कलश यात्रा डीजे के साथ नाचते गाते , जयघोष लाते हुए, रसूलपुर -बबाई तिराहे सेे होती हुई,कार्यक्रम स्थल आदर्श विद्यामंदिर बडाउ के खेल मैदान तक निकली। इससे पूर्व सभा स्थल पर पंडित सज्जन शास्त्री नें मुख्य यजमान – भैरूंराम,रघुवीर सिंह के द्वारा यज्ञ करवाया गया। तथा पंडित सज्जन शास्त्री के सानिध्य में सम्मेलन की अध्यक्षता भैरूंराम नें की व मुख्य आतिथि जिला संघ चालक अशोक सिंह शेखावत व मुख्य वक्ता डॉ अशोक कुमार अरडावतिया (सेवा भारती जिला प्रमुख) रहे।

मंच का संचालन डॉ शुभकरण नें किया कार्यक्रम से पूर्व मां भारती के सामनें दीप प्रज्वलित कर प्रणाम किया।समारोह में मंचस्थ अतिथियों का आयोजन मंडल द्वारा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। आदर्श विद्यामंदिर की। छात्रा रेणु शर्मा एण्ड पार्टी नें देश भक्ति गीत गाये।मुख्य वक्ता पंडित सज्जन शास्त्री, डॉ अशोक कुमार शर्मा, अशोक सिंह शेखावत प्रहलाद पारीक, भैरुराम नें अपनें उद्बबोधन में कहा की डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार नें प्रत्येक भारतीय में हिन्दुत्व की भावना जागृत कर वशुधैव कुटुम्बकम की भावना रखते हुए सन् 1925 में दशहरा को नागपुर के मोहित बाडे में 25 स्वयंसेवको को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की। जिसमें स्वयं सेवको को बिना किसी जातिगत, दलगत व राजनीति से अलग प्रत्येक प्राणी को निस्वार्थ भाव से संगठित कर देश के प्रति समर्पण की भावना के साथ संगठित रह कर मां भारती की रक्षा हेतु प्रेरणा के साथ संगठित रहनें के लिए राष्ट्र व्यापी संगठन बनाया गया था।जिसको सन्2025में सो वर्ष पूरे करें पर पूरे राष्ट्र में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है।इसी उपलक्ष में हर हिन्दू को जागृत कर हिन्दूत्व की भावना के साथ भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु विराट हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। वक्ताओं नें कहा की भारत में150करोड की जनसंख्या में 80प्रतिशत हिन्दू रहते है।फिर भी भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं है। इसका मुख्य कारण हम विभिन्न जातियों के भंवर में फंसे हुए है।

हमें जांति-पांति को मिटाना होगा। हर भारतीय अलग जाति, विभिन्न धर्म संप्रदाय का है लेकिन वह मां भारती बेटा है। यह भावना प्रत्येक भारतीय में होनीं चाहिए। कार्यक्रम में सरकारी व निजी संस्थाओं में पढनें वाले प्रतिभावान छात्रो, गौ सेवकों, समाज सेवकों का सम्मान किया गया। तथा कलश यात्रा में भाग लेनें वाली 250 महिलाओं में सैकडों महिलाओं को कूपनों की लाटरी निकाल कर प्रथम पुरुष्कार एल.ई.डी, फ्रेश व पानी की बोतल सैट इनाम स्वरुप दिये। तथा कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में -प्रशासक राजेश जांगिड, पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत, शुभकरण जांगिड, प्यारेलाल, किशनसिंह शेखावत, मनोज कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, पवन शर्मा, मोहित कुमार, रितिक कुमार, मनीष अग्रवाल, धीरज, रवि, दिनेश, संदीप लाईनमैन, मंदीप लाईनमैंन सहित सैकडों रहे

Related Articles