संत निरंकारी मण्डल की रैली, जल संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश
संत निरंकारी मण्डल की रैली, जल संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश
खेतड़ी नगर : संत निरंकारी मण्डल शाखा कॉपर के सौजन्य से रविवार को ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत चौथे संस्करण में “स्वच्छ जल–स्वच्छ मन” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ समाजसेवी हरीराम गुर्जर एवं शाखा संयोजक घनश्याम दास ने किया। रैली के माध्यम से “जल बचाओ–कल बचाओ”, “स्वच्छ जल–स्वच्छ मन” तथा “प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक हैं” जैसे संदेशों के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
रैली का संचालन सेवादल के क्षेत्रीय संचालक राधेश्याम जांगिड़ ने किया। रैली संत निरंकारी सत्संग भवन, ढाणी भरगडान पहुंचकर संपन्न हुई। वहां पहुंचकर मिशन के अनुयायियों ने भवन एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा सत्संग का आयोजन किया।
कार्यक्रम में सेवादल संचालक कृष्ण कुमार, खेतड़ी मुखी संतोष शर्मा, राजपाल सिंह, राजपाल यादव, प्रहलाद पटले, धर्मपाल, हंसराम, लक्ष्मीनारायण, अनिल, निरंजन, विकास, सुनीता, कविता, भवरी, गायत्री, संतोष, प्रेमलता, शकुन्तला सहित सैकड़ों भाई-बहनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल बाहरी स्वच्छता ही नहीं, बल्कि आंतरिक शुद्धता एवं सकारात्मक सोच का संदेश भी समाज तक पहुंचाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041555


