[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर के मुरली मनोहर मंदिर में शिखर बंद स्थापना:छतरी, मुख्य और तोरण द्वार का हुआ लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर के मुरली मनोहर मंदिर में शिखर बंद स्थापना:छतरी, मुख्य और तोरण द्वार का हुआ लोकार्पण

श्रीमाधोपुर के मुरली मनोहर मंदिर में शिखर बंद स्थापना:छतरी, मुख्य और तोरण द्वार का हुआ लोकार्पण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के सीकर बाजार स्थित प्राचीन मंदिर श्री मुरली मनोहर जी में रविवार को जाट समाज श्रीमाधोपुर के सामूहिक सहयोग से नवनिर्मित शिखर बंद, छतरी, मुख्य द्वार एवं तोरण द्वार का लोकार्पण व ध्वज स्थापना कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। फाल्गुन शुक्ल पंचमी के शुभ मौके पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

वैदिक विधान से हुई पूजा-अर्चना

कार्यक्रम के दौरान पंडित नंदकिशोर नांगलका ने शास्त्रोक्त विधि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजा का पूजन संपन्न करवाया। इसके पश्चात 51 फीट ऊंचे भव्य शिखर पर जयकारों के बीच शिखर बंद (कलश स्थापना), ध्वज स्थापित किया गया। समारोह महंत मोहनदास के सानिध्य में आयोजित हुआ।

इस पुनीत कार्य में मुख्य यजमान नानूराम बिजारणियां रहे। मंदिर परिसर में लगी शिलालेख पट्टिका का अनावरण मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस निर्माण कार्य को श्रीमाधोपुर जाट समाज के सामूहिक सहयोग, समर्पण और अटूट श्रद्धा के भाव से पूर्ण किया गया है। यह नवनिर्मित संरचना क्षेत्र में समाज की एकता और धार्मिक आस्था के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर जाट समाज छिगनलाल कलवानियां, भगवानाराम पंच बाबा, दीपाराम बिजारणियां, सुभाष बिजारणियां, शंकरलाल कलवानियां, भोलूराम बिजारणियां, शंकरलाल बिजारणियां, अशोक कलवानियां, बबलू जाट, किशन सिंह बिजारणियां, भींवराम बिजारणियां, नारायण बिजारणियां, मुरलीधर बिजारणियां, बंशीधर बिजारणियां, गोपाल सिंह बिजारणियां, रामगोपाल बिजारणियां समेत जाट समाज सहित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles