सांडवा के बम्बू बास में पाइपलाइन लीकेज:गली में कीचड़ से ग्रामीण परेशान, घरों तक नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी; प्रशासन से मरम्मत की मांग
सांडवा के बम्बू बास में पाइपलाइन लीकेज:गली में कीचड़ से ग्रामीण परेशान, घरों तक नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी; प्रशासन से मरम्मत की मांग
सांडवा : सांडवा कस्बे के बम्बू बास मोहल्ले में पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण गली में कीचड़ फैल गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है, वहीं घरों तक पर्याप्त पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शनिवार को कर्मचारियों ने लीकेज को ठीक करने का प्रयास किया था। हालांकि रविवार को उसी स्थान पर दोबारा रिसाव शुरू हो गया, जिससे सप्लाई के दौरान बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या लगभग सात दिन पहले शुरू हुई थी। गली में शादी के लिए टेंट लगाते समय पाइप गाड़ने के दौरान जमीन के अंदर बिछाई गई पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस क्षति के कारण, जब भी पानी की सप्लाई होती है, पानी गली में बह जाता है और घरों तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता। ग्रामीणों ने जल विभाग से जल्द से जल्द स्थायी मरम्मत की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041149


