नीमकाथाना में नकबजनी के तीन आरोपी पकड़े:चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार, नकली गहनों को कुएं में फेंका
नीमकाथाना में नकबजनी के तीन आरोपी पकड़े:चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार, नकली गहनों को कुएं में फेंका
नीमकाथाना : निंबाहेड़ा में दिनदहाड़े हुई नकबजनी की वारदात को खुलासा करते हुए पुलिस ने नीमकाथाना से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला नीमकाथाना निवासी सोनी भी शामिल है।
13 फरवरी को दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 150 फीट गहरे कुएं से चोरी की आर्टिफिशियल ज्वैलरी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 13 फरवरी को निंबाहेड़ा के कौशल्या नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नकबजनी की थी। घर से सोने की चुड़ियां, कानों की बालियां, स्पीकर, घड़ी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।
नकली होने पर कुएं में फेंकी ज्वेलरी
जांच के दौरान पुलिस टीम नीमकाथाना पहुंची, जहां खटीक मोहल्ला क्षेत्र से आरोपी राजू उर्फ कालू बागरी, राहुल बावरी और एक नाबालिग को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वैलरी नकली होने के कारण उसे कुएं में फेंक दिया गया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।
मामले में आरोपियों ने चोरी किए गए कुछ जेवरात नीमकाथाना छावनी निवासी एक सोनी को बेचने की बात कबूली, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है और शेष चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान के कई जिलों सहित अन्य राज्यों में 15 से अधिक चोरी की वारदातें करना भी स्वीकार किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040479


