रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ
कायमखानी मस्जिद शहरीया बास चौक लाडनूं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : पवित्र माह रमजान पाक के पहले जुमे के विशेष मौके पर शुक्रवार को शहर की सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों की बहुत भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जुम्मे की नमाज को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला और मस्जिदें रोजेदारों के अलावा नमाजियों से खचाखच भरी नजर आई। दोपहर करीब 1 बजे जुम्मे की नमाज की अज़ान होते ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग तथा महिलाऐ नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की ओर रवाना हो गए।
सामाजिक कार्यकर्ता मुस्ताक खान कायमखानी ने बताया की रमजान की शुरुआत के साथ ही मस्जिदों में नमाजियों और रोजेदारो की रौनक बढ़ गई और कई स्थानों पर मस्जिदें छोटी पड़ती नजर आईं। शाही ईदगाह मस्जिद मैं मुख्य चीफ शहर काजी सैयद मोहम्मद अली अशरफी ने नमाज अदा करवाई, जब कि शहरिया बास चौक स्थित मस्जिद में मौलाना सैयद मोहम्मद मदनी ने नमाज पढ़ाई।
दरगाह हजरत उमराव शहीद गाजी सरकार की मस्जिद में इमाम की मौजूदगी में अकीदतमंदों ने इबादत की। इसके अलावा गोसिया मस्जिद में हाफिज शाहिद रजा मिस्बाही, मालासी रोड़ स्थित मस्जिद में मुफ्ती शरीफुल कादरी अमजदी, सहित क्षेत्र की अनैक मस्जिदों और अहले हदीस जमात की मस्जिदों के अलग-अलग इमामों ने बड़ी अकिदत के साथ नमाजियों और रोजेदारो को जुम्मे की नमाज अदा कराई गई।क्षेत्र की सबसे बड़ी कायमखानी मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की।
इस अवसर पर सभी मस्जिदों में देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर तथा हाथ मिलाकर पवित्र रमजान माह की मुबारकबाद पेश की और नेकियों व इबादत के इस पाक महीने में रोजा, नमाज और जरूरतमंदों यतीमों गरीबों बैसहारा लोगों की जकात खैरात सहित अन्य तरीके से मदद करने का संकल्प लिया।
कायमखानी ने बताया की रमजान के पहले जुमे को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल नजर आया और देर शाम तक मस्जिदों व बाजारों में रौनक बनी रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040338


