फिल्म ‘पॉइंट जीरो’ की सफलता पर निर्माता-अभिनेत्री ने लिया आशीर्वाद:बुगाला स्थित बावलिया बाबा म्यूजियम में की पूजा-अर्चना
फिल्म 'पॉइंट जीरो' की सफलता पर निर्माता-अभिनेत्री ने लिया आशीर्वाद:बुगाला स्थित बावलिया बाबा म्यूजियम में की पूजा-अर्चना
नवलगढ़ : सैनिकों के साहस और त्याग पर आधारित फिल्म ‘पॉइंट जीरो’ को मिल रही सराहना के बीच, इसके निर्माता ममता जैन, संदीप जैन, लेखक-निर्देशक लखविंदर सिंह और अभिनेत्री इशिका ने बुगाला स्थित बावलिया बाबा की पैतृक हवेली म्यूजियम में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने फिल्म की सफलता पर बाबा के चरणों में मत्था टेका और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। जनसेवा ट्रस्ट के भंवरसिंह शेखावत और ग्रामीणों ने इस अवसर पर उनका स्वागत किया। उन्हें बाबा का साहित्य और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।
फिल्म टीम ने बताया कि ‘पॉइंट जीरो’ सैनिकों के जज्बे और देशभक्ति की भावना को समर्पित है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। निर्माता-निर्देशक ने बताया कि फिल्म बनाने का मुख्य उद्देश्य देश के वीर जवानों के त्याग को समाज के सामने लाना था।
उन्होंने बावलिया बाबा में अपनी गहरी आस्था व्यक्त की और कहा कि वे किसी भी शुभ कार्य से पहले यहां आशीर्वाद लेने आते हैं। फिल्म का प्रदर्शन अप्रैल माह में झुंझुनूं सहित अनेक सिनेमाघरों में एक साथ किया जाएगा। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया और क्षेत्र के युवाओं ने फिल्म टीम के साथ संवाद भी किया।
इस अवसर पर जुगलकिशोर वर्मा, गजेंद्र सिंह, करण सिंह, सत्यवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, रवि शर्मा, विजयपाल सिंह, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040130


