[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ग्राम-पंचायत स्तर पर शुरू होगी ई-लाइब्रेरी:मिलेंगी हाई-स्पीड इंटरनेट और ई-मित्र की सुविधा; किसानों को भी फायदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ग्राम-पंचायत स्तर पर शुरू होगी ई-लाइब्रेरी:मिलेंगी हाई-स्पीड इंटरनेट और ई-मित्र की सुविधा; किसानों को भी फायदा

झुंझुनूं में ग्राम-पंचायत स्तर पर शुरू होगी ई-लाइब्रेरी:मिलेंगी हाई-स्पीड इंटरनेट और ई-मित्र की सुविधा; किसानों को भी फायदा

झुंझुनूं : झुंझुनूं में ग्राम पंचायत स्तर पर अटल ज्ञान केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। 3 हजार से ज्यादा आबादी वाली पंचायतों में 12.50 लाख रूपए की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी सुविधा विकसित होगी। राजस्थान सरकार की अटल ज्ञान केंद्र योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, स्टूडेंट्स और किसानों को प्रतियोगी परीक्षा सामग्री, इंटरनेट और ई मित्र सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी। जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि योजना का काम जिले में तेज किया जा रहा है।

राजस्थान सरकार की अटल ज्ञान केंद्र योजना के तहत झुंझुनूं जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी और ज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसका मकसद ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।

3 हजार से ज्यादा आबादी वाली पंचायतों में केंद्र

सरकार ने 3 हजार से अधिक आबादी वाली सभी ग्राम पंचायतों में अटल ज्ञान केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी दूर करना और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना है।

स्टूडेंट्स के साथ किसानों को भी फायदा

जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि यह योजना केवल स्टूडेंट्स तक सीमित नहीं है। इन केंद्रों पर किसान आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे। युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे वे घर बैठे देश दुनिया की जानकारी से अपडेट रह सकेंगे।

डिजिटल हब के रूप में विकसित होंगे केंद्र

  • पंचायती राज विभाग के अनुसार इन केंद्रों को सिर्फ पुस्तकालय नहीं, बल्कि डिजिटल हब के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां इंटरनेट और कंप्यूटर के जरिए ई लाइब्रेरी की सुविधा होगी।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष किताबें और करंट अफेयर्स पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी। केंद्र पर ही ई मित्र सुविधा होगी, जहां से सरकारी योजनाओं की जानकारी और ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
  • यहां स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास, महापुरुषों की जीवनियां और समाचार पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि बौद्धिक विकास हो सके।

हर केंद्र पर 12.50 लाख का प्रावधान

  • प्रत्येक अटल ज्ञान केंद्र के लिए करीब 12.50 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। इसमें 8 लाख रुपये निर्माण और नवीनीकरण पर खर्च होंगे।
  • आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन और डिजिटल उपकरणों के लिए 2 लाख रुपये रखे गए हैं।
  • फर्नीचर और अन्य सुविधाओं के लिए 2.50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, ताकि बैठने और पढ़ने की व्यवस्था बेहतर हो सके।
  • इस योजना से झुंझुनूं के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही डिजिटल और शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

Related Articles