गुढ़ागौड़जी में तेज रफ्तार कार चाय-सब्जी की दुकान में घुसी:ड्राइवर फरार, पुलिस थाने के सामने हुआ हादसा, युवक के पैर कुचले; डिफेंस की तैयारी कर रहा था
गुढ़ागौड़जी में तेज रफ्तार कार चाय-सब्जी की दुकान में घुसी:ड्राइवर फरार, पुलिस थाने के सामने हुआ हादसा, युवक के पैर कुचले; डिफेंस की तैयारी कर रहा था
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चाय और सब्जी की दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना में दुकान पर बैठे एक युवक के दोनों पैर कुचल गए और दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक की पहचान नागौर निवासी 23 वर्षीय सुनील लाहौर पुत्र जेताराम लोहार के रूप में हुई है। सुनील गुढ़ागौड़जी में रहकर डिफेंस की तैयारी कर रहा था। हादसे के वक्त वह बस स्टैंड स्थित चाय की दुकान पर किसी साथी का इंतजार कर रहा था।
कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
चंवरा की तरफ से आ रही तेज गति की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे दुकान में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकान पर रखा सारा सामान टूटकर बिखर गया। हादसे में सुनील के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ागौड़जी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस पर घटनास्थल पर देर से पहुंचने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हादसा थाने की नाक के नीचे हुआ, लेकिन तेज धमाके के बावजूद करीब 15 मिनट तक पुलिसकर्मी बाहर नहीं आए। ग्रामीणों के अनुसार, वाहन चालक की पहचान पोसाना निवासी विक्रम उर्फ धोलू के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
सामाजिक कार्यकर्ता जेपी महला ने कहा कि मुख्य बस स्टैंड होने के बावजूद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण न होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी से इस मामले में उचित कार्यवाही की मांग की है। घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040130


