[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर-लोयल-चनाना मार्ग पर स्पीड ब्रेकर से दुर्घटना का खतरा:ग्रामीणों ने की पीडब्ल्यूडी विभाग से रेडियम पट्टी लगाने की भी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर-लोयल-चनाना मार्ग पर स्पीड ब्रेकर से दुर्घटना का खतरा:ग्रामीणों ने की पीडब्ल्यूडी विभाग से रेडियम पट्टी लगाने की भी मांग

जसरापुर-लोयल-चनाना मार्ग पर स्पीड ब्रेकर से दुर्घटना का खतरा:ग्रामीणों ने की पीडब्ल्यूडी विभाग से रेडियम पट्टी लगाने की भी मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के लोयल बस स्टैंड के पास रामदेव मंदिर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने जसरापुर-लोयल-चनाना मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़क है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के कारण बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों, ग्रामीणों और राहगीरों को लगातार जोखिम का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से, विद्यालय आने-जाने वाले छोटे विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय हर समय दुर्घटना का भय रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता है।

लोयल बस स्टैंड पर एकत्रित ग्रामीणों में संदीप मेघवाल, हवलदार रोहिताश काजला, सत्यनारायण शर्मा, जगदीश पंच, राजेंद्र शर्मा, कुलदीप राजपूत, सज्जन योगी, रामस्वरूप, लीलाराम सेन, घीसाराम योगी और हंसराम लांबा शामिल थे। इन सभी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, खेतड़ी से बस स्टैंड के पास शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।

इसके अलावा ग्रामीणों ने सड़क पर दोनों ओर सफेद रेडियम पट्टी लगाने की भी अपील की है। उनका कहना है कि इससे रात के समय वाहन चालकों को बस स्टैंड और आबादी क्षेत्र की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। ग्रामीणों ने विभाग से जनहित में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

Related Articles