[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के पपुरना में ओवरलोड डंपर से गिरा पत्थर:ग्रामीण ओवरलोड डंपरों से परेशान, कार्रवाई की मांग; आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के पपुरना में ओवरलोड डंपर से गिरा पत्थर:ग्रामीण ओवरलोड डंपरों से परेशान, कार्रवाई की मांग; आंदोलन की चेतावनी दी

खेतड़ी के पपुरना में ओवरलोड डंपर से गिरा पत्थर:ग्रामीण ओवरलोड डंपरों से परेशान, कार्रवाई की मांग; आंदोलन की चेतावनी दी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के पपुरना गांव में ओवरलोड डंपर ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। शनिवार सुबह एक डंपर से बड़ा पत्थर सड़क पर गिर गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने इस घटना पर विरोध जताते हुए ओवरलोड डंपरों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, पपुरना से क्रेशर पर जाने वाले डंपर अक्सर ओवरलोड और तेज गति से चलते हैं। इससे सड़क पर पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। सड़क के पास ग्रामीण आवास होने के कारण बच्चे अक्सर बाहर खेलते रहते हैं, जिससे ओवरलोड डंपरों से नुकसान की आशंका बढ़ जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले भी डंपर चालकों और क्रेशर मालिकों को ओवरलोड डंपरों से हो रही परेशानी के बारे में सूचित किया था। हालांकि, इन सूचनाओं के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, और डंपर चालक बेखौफ होकर ओवरलोड वाहन चला रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहन गति और सुरक्षा नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण ओवरलोड डंपरों का संचालन बंद करवा देंगे और एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर हनीफ, विक्की गुप्ता, अंकित कुमार, दयाराम, कैलाश चंद, प्रदीप कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles